एएनएम सेंटर में लगी भीषण आग में अंदर रखी फाइलें जलकर राख

सीतापुर के एएनएम प्रशिक्षण सेंटर में लगी भीषण आग में फाइलें और फर्नीचर स्वाहा हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण का सामान भी जल गया।

Wednesday, September 27, 2023 - 10:10
0
एएनएम सेंटर में लगी भीषण आग में अंदर रखी फाइलें जलकर राख
एएनएम सेंटर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।

सीतापुर, (आरएनआई) सीतापुर जिले के रोटिगोदाम स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा सामान और फाइलें जलकर राख हो गईं। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग इतनी भीषण है कि अंदर रखा फर्नीचर और फाइलें अभी भी सुलग रही हैं।

एएनएम के प्रशिक्षण के लिये रखा स्टॉक व प्रशिक्षण सामग्री इस आग में जलकर राख हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। फायर एक्सटिंगुशर लगे थे लेकिन बाहर से लॉक लगा था। अगर लॉक नहीं होता तो काफी हद तक दमकल के आने से पहले आग पर काबू पा लेते। आग से काफी नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User