ए320 परिवार के 160 विमानों में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपग्रेड पूरा, इंडिगो का बयान— बाकी विमानों की जांच जारी

Nov 29, 2025 - 16:25
 0  135
ए320 परिवार के 160 विमानों में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपग्रेड पूरा, इंडिगो का बयान— बाकी विमानों की जांच जारी

नई दिल्ली (आरएनआई)। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को बताया कि ए320 परिवार के विमानों में उड़ान नियंत्रण प्रणाली से जुड़ी संभावित समस्या को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे अपग्रेडेशन का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक 160 विमानों में आवश्यक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपडेट पूरा कर लिया गया है, जबकि अन्य 40 विमानों की जांच प्रक्रिया जारी है।

एयरबस ने हाल ही में ए320 परिवार के विमानों के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में एक संभावित जोखिम की ओर संकेत किया था, जो तेज़ सूर्य विकिरण के प्रभाव से उत्पन्न हो सकता है। इसी के बाद इंडिगो ने अपने 200 विमानों को जांच और अपग्रेडेशन के लिए चुना। एयरलाइन या तो प्रभावित हिस्सों को सही पोज़िशन में सेट कर रही है या फिर आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल कर रही है।

इंडिगो ने कहा कि इन तकनीकी जांचों के बावजूद किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है। हालांकि, तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण कुछ उड़ानों में हल्की देरी हो सकती है। एयरलाइन का कहना है कि अपडेट का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि एयरबस के साथ समन्वय कर यह बड़े पैमाने का तकनीकी कार्य चलाया जा रहा है, और कंपनी इस बात को लेकर आश्वस्त है कि बाकी विमानों की जांच भी सुचारु रूप से आगे बढ़ रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.