नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में किसान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी किया गिरफ्तार

Sunday, July 7, 2024 - 21:10
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) केंट थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया एवं उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत विगत माह अप्रैल में नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में फसल बेचने आये किसान पर जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया है।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विगत् माह अप्रैल की 22 तारीख को फरियादी राजकुमार पुत्र लाखन सिंह धाकड़ निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगढ़ द्वारा केंट थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि 21 अप्रैल को वह अपनी गेंहू की फसल बेचने के लिये गुना नानखेड़ी मंडी आया था, रात को वह खाना खाकर अपनी ट्रॉली में सो रहा था, कि इस बीच चुराई का राजू जाट अपने अन्‍य तीन साथियों सहित आया और उन चारों के द्वारा उसे जान से मारने की नियत से हॉकी के बेट व स्‍टम्‍प्‍स से उसके साथ मारपीट की गई । जिस पर से आरोपी राजू जाट एवं अन्‍य तीन अज्ञात के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 420/24 धारा 294, 323, 307, 506, 34 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी राजू जाट की तलाश व अन्‍य अज्ञात आरोपियों में आज 07 जुलाई को आरोपी राजू जाट के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस त्‍वरित कार्यवाही कर प्रकरण में घटना से ही फरार चल रहे आरोपी राजू पूत्र सीताराम जाट उम्र 45 साल निवासी ग्राम चुराई थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी राजू जाट से प्रकरण के अन्‍य अज्ञात तीन आरोपियों के सबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है एवं प्रकरण में जिन्‍हें नामदर्ज कर उन्‍हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।

उल्‍लेखनीय है कि हत्‍या का प्रयास के उपरोक्‍त प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी राजू जाट आपराधिक प्रवृत्ति का होकर, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके विरूद्ध बजरंगगढ़ थाने में हत्‍या का प्रयास, लूट, चोरी, बल्‍वा, मारपीट, आर्म्‍स एक्‍ट आदि गंभीर धाराओं के 16 अपराध तथा केंट थाने में हत्‍या का प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्‍स एक्‍ट आदि धाराओं के 05 अपराधों सहित कुल 21 अपराध दर्ज होना पाये गये हैं ।

केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, आरक्षक जितेन्‍द्र वर्मा, आरक्षक धर्मेन्‍द्र रघुवंशी, आरक्षक अर्जुन यादव एवं आरक्षक विनोद धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User