उत्तर प्रदेश में पूर्व सरकारों के दौरान हुई फर्जी नियुक्‍तियां रद्द होने की संभावना

विनोद कुमार वरिष्‍ठ पत्रकार 

Sep 8, 2025 - 19:33
 0  135
उत्तर प्रदेश में पूर्व सरकारों के दौरान हुई फर्जी नियुक्‍तियां रद्द होने की संभावना

लखनऊ (आरएनआई) उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2016  समेत पहले की भर्ती प्रक्रियाओं पर निशाना साधते हुए आज कहा कि हमें कई भर्तियों को सीबीआई को देना पड़ा था। एक व्यक्ति आठ-आठ जगह नाम लिखाकर पैसा लिए जा रहा था, जब जांच हुई तब पता चला। 

योगी आदित्य नाथ यहां प्रदेश में 1112 कनिष्ठ सहायक व 22 एक्सरे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद सहभागियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि ये एक परिवार के वही लोग हैं, जो पैसा लेकर भर्ती करते थे और उत्तर प्रदेश की जनता को लूटते थे। अभी भी जांच चल रही है। समय पर जांच हो जाएगी तो महाभारत के बहुत रिश्ते बाकी का जीवन जेल में बिताने को मजबूर होंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान को नौकरी नहीं, बेटी असुरक्षित, व्यापारी असहाय, किसान आत्महत्या को मजबूर होता था। परंपरागत उद्यम बंदी के कगार पर जा रहे थे। अराजकता का वातावरण था। त्योहारों से पहले दंगे शुरू हो जाते थे, लेकिन 8 वर्ष से हर जनपद, समुदाय और व्यक्ति उत्साह व उमंग के साथ त्योहारों में सहभागी बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पारदर्शी प्रक्रिया समय पर शुरू और संपन्न होती है। 8 वर्ष में 2. 19 लाख पुलिसकार्मिकों की भर्ती हुई है। हाल में ही 60,244  पुलिस कार्मिकों की भी भर्ती भी हुई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हुई। एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.