उतर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल एसकेएमसीएच में सेवा बंद!- इलाज के लिए दर दर भटक रहे मरीज, डॉक्टर स्ट्राइक..

Friday, August 16, 2024 - 14:55
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर : देश के अन्य राज्यों सहित उतर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल एसकेएमसीएच में भी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल परिसर में डॉक्टरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इससे अस्पताल में इमरजेंसी सेवा पूरी तरह ठप हो चुका है. इस वजह से मरीज और परिजन इलाज के लिए दर दर भटकने को मजबूर है. आपको बता दें की एसकेएमसीएच में इलाज करवाने कई जिलों के लोग आते है और ऐसे में अगर इमरजेंसी सेवा ठप हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है की मरीज सहित परिजनों को कितनी समस्या हो रही होगी. लोग इलाज के लिए तरस रहे है लेकिन डॉक्टर अपनी मांगो को लेकर स्ट्राइक पर है.

इधर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग साथ ही इस कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अरे है. "दुर्गा हम शर्मिंदा है तेरी खातिर जिंदा है" , "हमे न्याय चाहिए" इन नारों के साथ डॉक्टरों प्रदर्शन कर रहे है. एसकेएमसीएच के डॉक्टर प्रशांत ने बताया की घटना के बाद बंगाल में गुंडों ने 14तारीख की रात में अस्पताल में घुसकर तोड़फोर की और डॉक्टरों को पीटा है, अब जब सरकार हमारी मांगे नहीं सुनती तब तक हरताल जारी रहेगा.

इधर मरीज को लेकर आए परिजन ने कहा की कल दस के बाद से इमरजेंसी बंद है कोई काम नहीं हो रहा है डॉक्टर कुछ सुन नही रहे है अगर कुछ अनहोनी हो जायेगी तो इसका जिम्मेदार कोन होगा. साथ ही अपील किया की कम से कम इमरजेंसी खोला जाए ताकि बच्चे और लोगो का इलाज हो सकें. शिवहर से आए राम उदय ने बताया की मेरा बच्चा आईसीयू में भर्ती है लेकिन कोई डॉक्टर देख नही रहा है.

आपको बता दें की ये मामला इतना तूल पकड़ता जा रहा है की अब देश के कई राज्यों में इसका विरोध हो रहा है और डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User