ईसीएचएस की कमान मिलने पर कर्नल का किया स्वागत, पूर्व सैनिक को कोई समस्या आए तो सीधे कर सकते हैं संपर्क: विभय

Sep 8, 2025 - 20:25
Sep 8, 2025 - 20:29
 0  81
ईसीएचएस की कमान मिलने पर कर्नल का किया स्वागत, पूर्व सैनिक को कोई समस्या आए तो सीधे कर सकते हैं संपर्क: विभय

फतेहपुर (आरएनआई) भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने ईसीएचएस की कमान कर्नल विभय मान सिंह को मिलने की खुशी पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में भूतपूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
 
कर्नल विभय मान सिंह ने कहा कि किसी भी पूर्व सैनिक को किसी भी प्रकार की समस्या हो निसंकोच उनसे सीधे मिल सकता है। यदि उसको लगता है कि उसका इलाज पूरे भारतवर्ष में किसी भी शहर में किसी भी अस्पताल में हो सकता है तो वह अपना रेफरल ले सकता है। अगर वहां उसको संतुष्टि नहीं मिलती है तो जितनी बार उसको रेफरल चाहिए मुफ्त में दिया जाएगा। बताते चलें कि अभी तक जनपद में जितने भी अधिकारी आए हैं वह सिर्फ कानपुर और लखनऊ का रेफरल देते थे। कर्नल विभय मान ने कहा कि अस्पताल चुनना व शहर चुनना पूर्व सैनिकों का काम है। रेफरल वह दिलाएंगे यह उनकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो दवाइयां इस अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती हैं उनको एनए सर्टिफिकेट लेकर बाहर से खरीद लें और सात दिन के अंदर क्लेम दाखिल कर दें। यह उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह 12 घंटे में उसे बिल को ऊपर भेज देंगे। एक महीने में उनका पूरा पैसा प्राप्त हो जाएगा। इस सुविधा के लिए अध्यक्ष तिवारी ने कर्नल का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि कर्नल विभय मान सिंह शहर के रहने वाले हैं। जनपद से उनको बहुत लगाव है। इस अवसर पर राजेश शुक्ला, लखनलाल विश्वकर्मा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0