इफको ने किया नैनो उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम
फतेहपुर (आरएनआई) इफको ने ब्लाक स्तरीय नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समिति के अध्यक्ष अजयराज सिंह, समिति के सचिव आनंद पाल सिंह, कृषक योगेंद्र सिंह, मो असलम ने किसानों को अपना अनुभव किसानों को बताया। वक्ताओं ने जैविक खेती के बाबत भी विस्तार से जानकारी दी। किसानों से कहा कि जैविक खेती करके अपनी उपज को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उर्वरकों का सही इस्तेमाल करने की भी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि उर्वरकों को अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उपज पर भूमि पर भी असर पड़ता है। इस मौके पर मो. साजिद अंसारी, इफको एमसी से अपील गंगवार, कृषि विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

