मथुरा: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने भारत भूषण शर्मा के पिता के निधन पर जताई शोक संवेदना, अखिलेश यादव ने भी फोन कर परिवार को दिया ढांढस

Sunday, June 22, 2025 - 10:05
Updated: 1 year ago
0
मथुरा: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने भारत भूषण शर्मा के पिता के निधन पर जताई शोक संवेदना, अखिलेश यादव ने भी फोन कर परिवार को दिया ढांढस

मथुरा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा आज मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने केवल प्रमुख यूथ के नेताओं और भारत भूषण शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया । मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा के पिता राम दत्त शर्मा का गत दिनों निधन हो गया था। अनीस राजा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लखनऊ से चलकर भारत भूषण शर्मा  के आवास पर पहुंचे और उनके पिता स्व. रामदत्त शर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात  श्रद्धांजलि सभा स्थल पर बैठे जहां कुछ प्रमुख सपा नेताओं के साथ मुलाकात की।

इसके अलावा जिला विकास अधिकारी रामदत्त शर्मा के निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। रामदत्त शर्मा के निधन की सूचना पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन कर रामदत्त शर्मा के बेटे सपा नेता व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा से फोन पर बात की और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामदत शर्मा के निधन के बाद इस दुखद क्षण में समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ है। भारत भूषण शर्मा ने बताया की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद फोन कर अपनी शोक संवेदना जाहिर की है वह संरक्षक के रूप में मेरे व मेरे परिवार के साथ साथ हैं।

इस मौके पर सर्वश्री सपा पार्षद दल के नेता मुन्ना मलिक,युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष साहुन खान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नि जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,लोहिया वाहिनी के नि जिला अध्यक्ष पवन चौधरी, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष कमरुद्दीन मलिक, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास, यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष सतीश पटेल,शाहिद अल्वी,रवि दिवाकर,नजर पहलवान,जाकिर कुरैशी,तरुण ठाकुर,अर्पित गुप्ता, व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव अंगद यादव आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User