इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अशोकनगर कनेक्शन

Sunday, June 22, 2025 - 13:50
Updated: 1 year ago
0
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अशोकनगर कनेक्शन

अशोकनगर (आरएनआई) अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि सोनम रघुवंशी जब राजा की हत्या करने के बाद इंदौर वापस आई थी जहां पर वह जिस फ्लैट में रुकी थी, उस फ्लैट में अशोकनगर जिले के शाढौरा थाना क्षेत्र के मदागन गांव का बल्ली उर्फ बलबीर पुत्र सटरू अहिरवार उम्र 30 साल चौकीदारी का काम करता था। साथ ही वहां पर कारपेंटर का भी काम कर रहा था। यहां पर वो अपने खेत में मक्का की फसल बोने के लिए घर आया हुआ था आज सुबह शिलांग पुलिस अशोकनगर आई थी। शाढ़ौरा पुलिस के सहयोग से बलवीर को अपने साथ लेकर गईं हैं। वह उससे पूछताछ करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User