आरोपी संजय रॉय ने नॉर्को टेस्ट कराने से किया इनकार, सियालदह कोर्ट से खारिज हुई CBI की अपील

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया हैं। इसके बाद कोलकाता की सियालदह अदालत ने संजय रॉय के नार्को-विश्लेषण परीक्षण के लिए सीबीआई की अपील को खारिज कर दिया।

Sep 13, 2024 - 14:16
 0  540
आरोपी संजय रॉय ने नॉर्को टेस्ट कराने से किया इनकार, सियालदह कोर्ट से खारिज हुई CBI की अपील

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया हैं। इसके बाद कोलकाता की सियालदह अदालत ने संजय रॉय के नार्को-विश्लेषण परीक्षण के लिए सीबीआई की अपील को खारिज कर दिया।

इस पहले एक अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया था कि ये टेस्ट मुख्य रूप से यह जांचने के लिए है कि संजय रॉय सच बोल रहा है या नहीं। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि नार्को टेस्ट के दौरान सोडियम पेंटोथल ड्रग संजय रॉय के शरीर में इंजेक्ट किया जाएगा, जिससे वह हिप्नोटिक स्थिति में चला जाएगा। अधिकारी ने कहा, कई मामलों में आरोपी ने नार्को टेस्ट के दौरान सही जानकारी दी है। सीबीआई ने पहले ही संजय रॉय पर पॉलीग्राफी टेस्ट कर चुकी है। 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में सीपीआई (एम) की तरफ से न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है।

Follow    RNI News Channel on WhaApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.