आरोन के एक दिवसीय दौरे पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
आरोन (आरएनआई) दिनांक 27 अक्टुबर 2025 को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का आरोन गुना दौरा रहा उल्लेखनीय है कि श्री सिंह भोपाल से बैरसिया,शमशाबाद, लटेरी, रामपुर होते हुए ग्राम पहारूआ पहुंचे और जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मेहरवान सिंह धाकड़ के यहां पर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री आरोन पहुंचे और यहां पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पी वागड़ी के नवीन प्रतिष्ठान वृंदावन टेंडर्स का उद्घाटन किया। वही आरोन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी के निवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वही एक दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ब्लॉक के ग्राम बरोद में ऊधम सिंह रघुवंशी के निवास पर पहुंचे और ओर शोक संवेदना व्यक्त की। पहले से तय कार्यक्रम अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री गुना पहुंचे और जिला काँग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ विधायक जयवर्धन सिंह नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन इफ्तिखार हुसैन भाईजान आदि थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

