कल मशाल जुलूस निकालेंगे एलपीजी वितरक, बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति 

Monday, October 27, 2025 - 20:59
Updated: 12 months ago
0
कल मशाल जुलूस निकालेंगे एलपीजी वितरक, बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति 

फतेहपुर (आरएनआई) एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। जिसमें मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के अगले क्रम में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। 27 अक्टूबर को मशाल व मोमबत्ती जलाकर होने वाले प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रभान यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के आहवान पर मांगों को लेकर एलपीजी वितरकों का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। चौबीस अक्टूबर को आंदोलन के प्रथम चरण में सभी वितरकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय को ज्ञापन भेजा था। अब द्वितीय चरण में 29 अक्टूबर की शाम सात बजे सभी वितरक मााल/मोमबत्ती जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके अलावा तृतीय चरण में छह नवंबर को नो मनी, नो इंडेंट न पैसा जमा करेंगे न इंटेंट करेंगे। उन्होने कहा कि सभी वितरक भी अपनी मांगों को लेकर क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए विवश हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा महंगाई के अनुपात में उनके द्वारा की जा रही होम डिलीवरी व प्रशासकीय शुल्क में लंबे समय से वृद्धि नहीं की गई है। जिससे वितरक अपनी बेहतर सेवा देने में कठिनाईयों का सामना कर रहा है। एसोसिएशन ने बैठक के माध्यम से आहवान किया कि मांगों को तुरंत स्वीकार किया जाए। इस मौके पर महामंत्री सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपेश गुप्त, दीपक वर्मा, लखन वर्मा, दुर्गविजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह, बाबूलाल वर्मा, लवकुश केसरी, हर्ष उत्तम, रिषी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश चन्द्र, रोहित माहेश्वरी, राजू यादव, धर्मेन्द्र दीक्षित, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User