गुना में किसान की कुचलकर हत्या, भाजपा नेता पर आरोप — विधायक बोले, कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है!

Monday, October 27, 2025 - 23:41
Updated: 12 months ago
0
गुना में किसान की कुचलकर हत्या, भाजपा नेता पर आरोप — विधायक बोले, कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है!

गुना (आरएनआई) गुना जिले के राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्रिजयवर्धन सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए लिखा हैं कि गुना जिले की बमोरी विधानसभा के ग्राम गणेशपुरा में भाजपा नेता महेंद्र नागर ने जमीनी विवाद में एक निर्दोष किसान को थार गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मृत किसान की बेटियों के कपड़े तक फाड़ दिए!

पीड़ित पक्ष ने ८ अक्टूबर को इसी व्यक्ति के ख़िलाफ़ थाने में आवेदन दिया था। लेकिन राजनैतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।  मुख्य आरोपी महेंद्र नागर अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ।यही है भाजपा राज की “कानून व्यवस्था” — जहाँ भाजपा नेता ही कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User