आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान, व्यापार एवं उद्योग महासंघ अध्यक्ष ने जुलूस के समय संस्थान बंद रखने का लिया निर्णय

Tuesday, August 20, 2024 - 18:26
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के विरूद्ध 21 अगस्त को भारत बन्द का आह्वान किया गया है। इसी तारतम्य में प्रशासनिक अधिकारियों , आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं महासंघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में किया गया।

व्यापार एवं उद्योग महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन हमेशा जबरिया बंद के खिलाफ रहा है। लेकिन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न मीटिंग में बंद समर्थकों द्वारा हमसे बाज़ार बंद की अपील की गई है । उनके द्वारा शांतिपूर्ण बन्द की बात भी कही गई है । इसी के मद्देनज़र महासंघ ने निर्णय लिया है कि व्यापारी बंधु विरोध प्रदर्शन जुलूस के समय अपने संस्थान बंद रखने की कृपा करें ।

महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि हमारा शहर शांति का टापू रहा है एवं आपसी सामंजस्य के तहत महासंघ द्वारा उपरोक्त निर्णय लिया गया है । अग्रवाल द्वारा उपरोक्त आशय का एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया है ।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User