आम महोत्सव में प्रतिभाग करें जनपद के किसान

Jul 2, 2025 - 19:21
Jul 2, 2025 - 19:27
 0  108

फतेहपुर (आरएनआई) जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार, पांच व छह जुलाई को अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-9 अमर शहीद पथ लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जनपद के अधिक से अधिक आम उत्पादक कृषक प्रतिभाग करें। उत्कृष्ट उत्पादकों को पुरस्कृत किया जायेगा। बागवान आम बिक्री हेतु अपना स्टाल में आकर्षक पैकिंग में आम का विक्रय कर सकते है। कार्यक्रम का उद्घाटन चार जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः दस बजे करेंगे। 04 जुलाई को लखनऊ बाईपास फतेहपुर एवं रोटी चौराहा अमौली से लखनऊ एक बस प्रातः 05.30 बजे जाएगी। 05 जुलाई को लखनऊ बाईपास फतेहपुर एवं राधानगर चौराहा से प्रातः 05.30 बजे बस लखनऊ जाएगी। जनपद के कृषक अपने साधन से अथवा उपरोक्त बसों से आम महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0