आम चुनाव 2024 के लिए एक ‘‘विकल्प’’ बनाने की कवायद जारी : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 2024 से पहले मौजूदा सरकार का एक ‘‘विकल्प’’ तैयार करने की कवायद चल रही है और विपक्षी दलों के नेता इस दिशा में काम कर रहे हैं।

Monday, December 12, 2022 - 20:00
0
आम चुनाव 2024 के लिए एक ‘‘विकल्प’’ बनाने की कवायद जारी : अखिलेश यादव

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 2024 से पहले मौजूदा सरकार का एक ‘‘विकल्प’’ तैयार करने की कवायद चल रही है और विपक्षी दलों के नेता इस दिशा में काम कर रहे हैं।

यादव ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि यह समय की मांग है क्योंकि महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा सभी भारतीयों को दिए गए अधिकारों का हनन हो रहा है।

सपा के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘2024 के वास्ते एक विकल्प तैयार करने की कवायद जारी है। (बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश जी, (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता जी, (तेलंगाना के मुख्यमंत्री) केसीआर जी इसके लिए काम कर रहे हैं। एक विकल्प की जरूरत है क्योंकि महंगाई चरम पर है।’’

वर्ष 2024 में देश में आम चुनाव होने हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के लोगों को धोखा दिया गया है। उत्तर प्रदेश को समृद्धि व विकास के रास्ते पर होना चाहिए था। पर अब वह कहां है?’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ पांच साल बाद आपको निवेशकों को बुलाना याद आया है? पिछले पांच साल से आप क्या कर रहे थे? ’’

केंद्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है।

अखिलेश यादव की पत्नी एवं समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अखिलेश यादव इस दौरान अतिथि दीर्घा में बैठे हुए थे। डिंपल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User