आप ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कल शामिल हुए प्रो. छत्रपाल को भी यहां से टिकट

आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से गठबंधन न होने पर पार्टी ने अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया। पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Tuesday, September 10, 2024 - 12:08
0
आप ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कल शामिल हुए प्रो. छत्रपाल को भी यहां से टिकट

चंडीगढ़ (आरएनआई) हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने नाै उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सोमवार को ही भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए प्रो. छत्रपाल को बरवाला से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी अब तक 29 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। 

कांग्रेस और आप के बीच पिछले पांच दिन से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। कांग्रेस की ओर से दीपक बाबरिया और आप के राघव चड्ढा के बीच बातचीत चल रही थी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार आप 10 से ज्यादा सीटें मांग रही थी, मगर कांग्रेस तीन से ज्यादा सीटे देने को तैयार नहीं हो रही थी। 

आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार सुबह कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया कि गठबंधन पर आलाकमान से अगर कोई सूचना नहीं मिली तो पार्टी शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। आप नेताओं का मानना है कि वह पिछले कई महीनों से राज्य में तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कई नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी किया है। मगर कांग्रेस गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं दिखा रही है।

गठबंधन तय नहीं होने से आप के उम्मीदवारों में बेचैनी थी, क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। वह भी लगातार पार्टी पर दबाव बना रहे थे। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। सूची जारी होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कि गठबंधन होता नजर नहीं आ रहा है। आप राष्ट्रीय दल है और हरियाणा में पार्टी का जनाधार मजबूत है। सभी सीटों पर आप की तैयारी पूरी है।

2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले पंचायत समिति के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि मुख्तियार सिंह बाजीगर को आम आदमी पार्टी ने रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी है। गांव हिजरावा कलां निवासी 55 वर्षीय मुख्तार सिंह बाजीगर पिछले 30 सालों से राजनीति में है। पहले 20 साल इनेलो में रहे। फिर 2014 में भाजपा में शामिल हो गए। विशेष बात यह है कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की ओर से रतिया से जिन तीन दावेदारों को टिकट देने की मांग की जा रही थी, उनमें से एक मुख्तियार सिंह बाजीगर भी शामिल थे। सुनीता दुग्गल को रतिया से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नाराज होकर मुख्तियार सिंह ने दो दिन पहले भाजपा छोड़ दी थी।

रतिया अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां पर बाजीगर समाज के करीब 20000 वोट हैं। साल 2019 के चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने यहां से मंजू बाजीगर को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने 22000 वोट हासिल किए थे। ऐसे में बाजीगर समाज से संबंध रखने वाले मुख्तियार सिंह को उम्मीदवार बनाकर आम आदमी पार्टी ने कड़े मुकाबले का संदेश दिया है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User