आध्यात्मिक गुरु पंडोखर सरकार पहुंचे गोवर्धन: गिरीराज जी का दुग्धाभिषेक कर लगाई सात कोसीय गिरिराज परिक्रमा

Thursday, December 22, 2022 - 00:43
Updated: 4 years ago
0
आध्यात्मिक गुरु पंडोखर सरकार पहुंचे गोवर्धन: गिरीराज जी का दुग्धाभिषेक कर लगाई सात कोसीय गिरिराज परिक्रमा

गोवर्धन: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में त्रिकाल दर्शी दरबार लगाने वाले आध्यात्मिक गुरु गुरुशरण महाराज उर्फ पंडोखर सरकार बुधवार सुबह गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन में पण्डोखर सरकार अपने दीक्षित शिष्य अवधेश कृष्ण शास्त्री के साथ प्रसिद्ध गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंचे। मंदिर पर उन्होंने गिरिराज महाराज का मंत्रोचारों के बीच दुग्धाभिषेक किया। मंदिर सेवायत दीपू पुरोहित , रामेश्वर पुरोहित ने गुरुशरण महाराज उर्फ पण्डोखर सरकार को गिरिराज जी का पटुका ओढ़ा कर प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।

मंदिर परिसर में पण्डोखर सरकार ने बताया की वो हनुमान जी बालाजी का त्रिकाल दर्शी दरबार लगा कर दीन दुखियो की समस्या का समाधान हनुमान जी के निर्देश पर करते है। गोवर्धन गिरिराज जी में आ पर उनको आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।

मंदिर पर पूजा उपरांत पण्डोखर सरकार ने गिरिराज जी की सात कोसिया परिक्रमा लगाई।

पण्डोखर सरकार के गोवर्धन में होने की जानकारी पर उनके दर्शनों के लिए लोग लालायित दिखे। जगह जगह पर उनका माला दुपट्टा पहिना कर स्वागत किया गाय।

इस अवसर पर उनके साथ अवधेश कृष्ण शास्त्री, पंडित नरेश शर्मा , गोपाल दास शास्त्री, अविनाश शर्मा, सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User