आदिवासी महिलाओं की आबरू खतरे में : दबंग

 गोपाल रावत की अश्लील हरकतें, `पुलिस का रवैया निराशाजनक ।

Thursday, August 22, 2024 - 17:01
Updated: 2 years ago
0
आदिवासी महिलाओं की आबरू खतरे में : दबंग

शिवपुरी (आरएनआई) जिले के ग्राम गहलोनी, शिवनगर कॉलोनी की सहरिया आदिवासी महिलाओं ने स्थानीय पुलिस थाने और पुलिस अधीक्षक के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिलाएं आरोप लगाती हैं कि गांव का दबंग व्यक्ति गोपाल रावत, पुत्र विशुनलाल रावत, उनके शौच के समय अश्लील हरकतें करता है। आज  जिला मुख्यालय आई गाँव की महिलाओं ने सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन को अपनी आपबीती बताई कि गोपाल रावत नग्न होकर उनके सामने अश्लील प्रदर्शन करता है, गंदी बातें करता है और गुप्तांग दिखाता है।

महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शौचालय की सुविधा नहीं है, और इसलिए उन्हें सरकारी खाली जमीन पर शौच के लिए जाना पड़ता है। इस स्थिति के कारण उन्हें हर दिन अश्लील हरकतों का सामना करना पड़ता है, जिससे वे शौच के लिए बाहर जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं।

महिलाओं ने इस मुद्दे की सूचना पुलिस थाना सिरसौद को दी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उन्हें बलात्कार जैसी घृणित घटना का डर सता रहा है। महिलाएं पुलिस की अनदेखी के कारण बेहद चिंतित हैं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User