आठ कार्टून अवैध पटाखा के साथ एक गिरफ्तार

Sep 20, 2025 - 20:25
Sep 20, 2025 - 20:33
 0  216
आठ कार्टून अवैध पटाखा के साथ एक गिरफ्तार

फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आठ कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया गया। पुलिस ने उसक खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना पुलिस ने गुलफाम पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद निवासी पावर हाउस कालोनी थरियाँव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आठ कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 276/25 धारा 5/9 बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर, कांस्टेबल प्रवेश यादव, विपुल यादव शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0