आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, एक गंभीर घायल, खेत का कराने पहुंचे थे सीमांकन, भितरवार का मामला

Jun 18, 2024 - 21:10
Jun 18, 2024 - 21:11
 0  3.8k
आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, एक गंभीर घायल, खेत का कराने पहुंचे थे सीमांकन, भितरवार का मामला

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर के भितरवार तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा खेत में सीमांकन के दौरान हुआ है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, भितरवार विकासखंड के करहिया गांव में विपटी जाटव के खेत के सीमांकन के लिए पप्पू परमार, कुकू तिवारी, हरी सिंह कुशवाह और बल्ली कुशवाह पटवारी संग पहुंचे थे। सीमांकन के दौरान तेज बारिश होने के चलते यह सभी खेत में मौजूद जामुन के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

अचानक पेड़ के नीचे खड़े इन लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिसके बाद पप्पू परमार, कुकू तिवारी, हरी सिंह कुशवाह और बल्ली कुशवाह की मौत हो गई वही उदयभान कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें चारों मृतक पटवारी से अपनी जमीन को लेकर कुछ चर्चा करने के लिए आए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला खेत पर पहुंच गया था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0