अशोकनगर में एंटी भू-माफिया अभियान तेज, शासकीय हाईस्कूल की 20 लाख की भूमि अतिक्रमण से मुक्त

Thursday, January 15, 2026 - 20:52
Updated: 9 months ago
0
अशोकनगर में एंटी भू-माफिया अभियान तेज, शासकीय हाईस्कूल की 20 लाख की भूमि अतिक्रमण से मुक्त

अशोक नगर (आरएनआई) जिले में कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा एंटी भू-माफिया अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई जा रही है।मंगलवार को ईसागढ़ तहसील के राजस्व दल द्वारा ग्राम घुरवारकला के शासकीय हाई स्कूल के शासकीय सर्वे क्रमांक 325/2/1/1 रकवा 0.832हेक्‍टयर पर समरथ पुत्र बादल जाति यादव, रघुवीर पुत्र जगन्नाथ जाति यादव, बुंदेलसिंह पुत्र लालसाहब जाति यादव एवं संजीव पुत्र कल्ला जाति बाल्मीकि द्वारा मकान, बाउण्ड्री वाल एवं तार फेसिंग लगाकर किये गये अवैध अतिक्रमण को राजस्व दल, पंचायत विभाग द्वारा पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया। उक्‍त हाई स्कूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका बाजारू मुल्य लगभग 20 लाख रूपये है। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्‍त कराकर प्राचार्य हाई स्कूल घुरवारकलां के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व ईसागढ़ त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार मयंक तिवारी, राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र यादव दल के साथ उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User