अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध गुना पुलिस का अभियान, आरोन थाना पुलिस की स्‍मैक तस्‍करी के गिरोह पर कार्यवाही, 1.55 लाख की स्‍मैक के साथ नशे के दो सौदागर किये गिरफ्तार

Jun 23, 2025 - 19:18
Jun 23, 2025 - 19:18
 0  1k
अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध गुना पुलिस का अभियान, आरोन थाना पुलिस की स्‍मैक तस्‍करी के गिरोह पर कार्यवाही, 1.55 लाख की स्‍मैक के साथ नशे के दो सौदागर किये गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा बीती रात थाना क्षेत्र अवैध मादक पदार्थ स्‍मैक बिक्रय की सूचना पर त्‍वरित कार्यवाही कर 1.55 लाख की स्‍मैक के साथ दो नशा तस्‍कर गिरफ्तार किये गये हैं ।
               
उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 22-23 जून की रात जिले के आरोन थाना पुलिस को मुखरि से सूचना प्राप्‍त हुई थ कि आरोन बायपास पर मूड़रा खुर्द तिराहे पर दो लड़के स्‍मैक लेकर उसे बैचने की फिराक में खड़े हुए हैं । थाना क्षेत्र में स्‍मैक बिक्रय की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु आरोन थाने से तत्‍काल पुलिस की टीम द्वारा बायपास पर मूड़रा खुर्द तिराहे पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताये हुलिये के दो लड़के खड़े दिखे, जिन्‍हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिनके द्वारा पूछताछ पर अपने नाम आजाद पुत्र अनबर खांन उम्र 30 साल निवासी किला मौहल्‍ला आरोन एवं राम उर्फ सचिन पुत्र धर्मेन्‍द्र रघुवंशी उम्र 25 साल निवासी सेजी मौहल्‍ला आरोन जिला गुना के होना बताये एवं जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 15.88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्‍मैक कीमती करीबन 1.55 लाख रूपये की बरामद हुई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्‍त कर दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । इसके बाद आरोपियों से बरामद स्‍मैक के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा उन्‍हें उक्त स्‍मैक आमिर खांन निवासी किला मौहल्‍ला द्वारा बेचने हेतु देना बताया एवं उन तीनों के द्वारा स्‍मैक बेचने के लिये एक ग्रुप में काम करना बताया । जिस पर से स्‍मैक क्रय-विक्रय में संलिप्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 305/25, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट व धारा 111 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । तीसरा आरोपी आमिर खांन फिलहाल फरार है पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।

 नशे के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक किशोर टोप्‍पो, उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, पनवाडीहाट चौकी प्रभारी सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जयदेव सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड, प्रधान आरक्षक जितेन्‍द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, आरक्षक सोनू जाट, आरक्षक रंजीत रमन, महिला आकांक्षा त्यागी, महिला आरक्षक पूजा यादव एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0