अमेरिका में सैन्य हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, हवाई जहाज में सवार थे 60 यात्री; 18 के शव बरामद होने की खबर

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पोटोमैक नदी में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। यूएस पार्क पुलिस, डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और अमेरिकी सेना सहित कई एजेंसियां इस अभियान में शामिल हैं। घटनास्थल पर फायरबोट तैनात किए गए थे।

Thursday, January 30, 2025 - 10:20
0
अमेरिका में सैन्य हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, हवाई जहाज में सवार थे 60 यात्री; 18 के शव बरामद होने की खबर

वॉशिंगटन (आरएनआई) वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय बुधवार को एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हादसे के बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल 18 शवों के बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के मुताबिक, विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यात्री विमान से टकराए सैन्य हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई भयावह दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

इस बीच अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यह टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार रात लगभग नौ बजे हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

दुर्घटना के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर से प्राप्त ऑडियो में एक नियंत्रक को यात्री विमान के संदर्भ में हेलीकॉप्टर के पायलट से पूछते हुए सुना गया कि पीएटी25 क्या आपके पास सीआरजे दिख रहा है।

विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उसे इन खबरों की जानकारी है कि उसका एक विमान इस दुर्घटना में शामिल है। आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। 

यह घटना 13 जनवरी, 1982 को ‘एयर फ्लोरिडा’ के विमान की दुर्घटना की याद दिलाती है जो पोटोमैक में गिर गया था। उस हादसे में 78 लोग मारे गए थे। उस दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User