मिसरोद थाना क्षेत्र में हत्या, सीआरपीएफ आरक्षक ने पत्नी को मारी गोली

Jan 30, 2025 - 13:00
Jan 30, 2025 - 13:00
 0  3.2k
मिसरोद थाना क्षेत्र में हत्या, सीआरपीएफ आरक्षक ने पत्नी को मारी गोली

भोपाल (आरएनआई) सीआरपीएफ आरक्षक ने पत्नी को मारी गोली, मौत।पत्नी के बाद खुद को भी गोली मार की आत्महत्या। दोनों पति पत्नी की मौके पर हुई मौत। शराब के नशे में था मृतक आरक्षक। सीआरपीएफ कैंप की घटना। मौके पर मिसरोद थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौजूद। शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा हमीदिया अस्पताल। हत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा। मामले की जांच में जुटी पुलिस। पुलिस जांच में होगा हत्या के कारणों का खुलासा।

मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में स्थित है कैंप। भिंड जिले के रहने वाले थे पति पत्नी। मृतकों के नाम रविकांत वर्मा उम्र 35 साल रेणु वर्मा उम्र 32 साल। सीआरपीएफ में पदस्थ था मृतक आरक्षक। सीआरपीएफ कैंप के पास बनी सिविल कॉलोनी में रहते थे पति पत्नी। मृतकों के है दो बच्चे, 6 साल का बेटा और ढाई साल की है बच्ची। मृतक आरक्षक ने पत्नी गोली मार दी थी पुलिस को सूचना। पुलिस को सूचना देने के बाद खुदको भी गोली मार की आत्महत्या। पुलिस को एक कमरे में मिला पति पत्नी का शव। दूसरे कमरे में पुलिस को रोते बिखलाते मिले बच्चे। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया आए दिन होता था पति पत्नी में विवाद।गोलियों की आवाज सुनने पर आसपास के लोग पहुंचे थे मृतक आरक्षक के घर। आठ कारतूस समेत राइफल पुलिस ने की जप्त। पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। आरक्षक ने क्यों मारी पत्नी को गोली और क्यों किया सुसाइड, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0