अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पंजाब के अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आज राजासांसी इलाके में मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई।

Monday, March 17, 2025 - 10:50
0
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अमृतसर  (आरएनआई) अमृतसर में मंदिर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है। 

अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल की राजासांसी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी गुरसिदक को गोली लग गई। 

उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी विशाल भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। 

उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस के कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। टीम को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, बाइक सवार आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। 

एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया।

अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। थाना में FIR दर्ज की जा रही है।

अमृतसर में शुक्रवार रात करीब एक बजे शेरशाह सूरी रोड पर स्थित सर्व धर्म प्रार्थना सभा ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User