अब यूपी में पलेगी 7 माह दिव्या और निशा, नवादा के दो अनाथ बच्चों को मिली यशोदा मां

Tuesday, January 10, 2023 - 23:23
Updated: 4 years ago
0
अब यूपी में पलेगी 7 माह दिव्या और निशा, नवादा के दो अनाथ बच्चों को मिली यशोदा मां

नवादा के डीएम उदिता सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित शिशु दिव्या कुमारी उम्र-7 माह एवं निशा कुमारी उम्र-7 माह को सम्पूर्ण कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर आज विधिवत उनके भावी दत्तक माता-पिता को दत्तकग्रहण पूर्व पोषण देखरेख में प्रदान किया गया. इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावक को बधाई एवं शिशु को आशिर्वाद प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की साथ ही शिशु के बेहतर देखभाल के लिए अभिभावक को कई सुझाव भी दिये. जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विकास पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उक्त दोनो शिशु को उत्तर प्रदेश के अभिभावक के द्वारा दत्तकग्रहण किया गया है. अभिभावक द्वारा बताया गया कि बच्चे का गोद लेने के लिए वर्ष 2019 में आन लाईन किये थे आज सपना सकार हुआ काफी खुशी हो रही है.इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई के बाल संरक्षण पदाधिकारी मुकेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ता कुमारी संगीता सिन्हा, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक आर्दश निगम, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुनिता कुमारी, ए०एन०एम० रीना कुमारी एवं बाल कल्याण समिति आदि उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User