अब मोबाइल नंबर रखने के लिए अलग से पैसा देना होगा

खबर आपके मोबाइल फोन और लैंडलाइन से जुड़ी हुई है। हमें और आपको नया नंबर लेने पर एक तयशुदा फीस देना पड़ सकती है। ऐसा नया नंबर लेते समय भी हो सकता है और वर्तमान में इस्तेमाल नंबरों के साथ भी। TRAI ऐसा विचार कर रही है।

Friday, June 14, 2024 - 05:00
0
अब मोबाइल नंबर रखने के लिए अलग से पैसा देना होगा

नई दिल्ली (आरएनआई) अगर ऐसा हुआ तो वाकई दर्द होने वाला है। एक बार और अगर लिख देते हैं साथ में शायद भी। क्योंकि शायद ऐसा हुआ तो वाकई हम सभी को दिक्कत होगी। अगर मगर और शायद इसलिए क्योंकि हमें जिस चीज के तकरीबन मुफ़्त में मिलने की आदत लग चुकी है, अगर उसके लिए पैसे देने पड़ें तो किसे अच्छा लगेगा भला। और अगर पैसे एक बार नहीं बल्कि हर साल देने पड़ें तो दर्द होना लाजमी है। दर्द की इंतिहा तब होगी जब बिना इस्तेमाल के पैसे देने पड़ें तो कैसा लगेगा। फिलहाल के लिए दर्द को अल्प विराम देते हैं और खबर पर आते हैं। 

अगर आपको पता चले कि जिस मोबाइल नंबर से आप फटाफट अपने रिश्तेदारों को फोन घुमाते हैं उस पर आपका मालिकाना हक नहीं है तो आप चौंक जाएंगे। अगर आपसे मैं ये कहूं कि आपके खाना खाने से लेकर ट्रेन-बस में सफर करने तक के दौरान का साथी आपके मोबाइल में जो नंबर आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसके पैसे आपको सरकार को देने पड़ेंगे तो आप कहेंगे भाई ये भला क्या बात हुई। हर महीने रिचार्ज के रूप में तो हम पैसे का भुगतान करते ही हैं। लेकिन जरा ठहरिए। अब जल्द ही आपको मोबाइल और लैंडलाइन नंबर के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने मोबाइल और लैंडलाइन नंबरों के लिए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें कहा गया है कि आपका फोन ऑपरेटर यानी फोन चलाने वाली कंपनी आपके स्मार्टफोन और लैंडलाइन नंबर के लिए चार्ज ले सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User