22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है।

Friday, June 14, 2024 - 10:36
0
22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र

नई दिल्ली (आरएनआई) संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है। जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारण पहले दिन बजट पेश कर सकती हैं।

18 लोकसभा का गठन हो चुका है, पीएम मोदी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पदभार दिया जा चुका है। अब संसद का मानसून सत्र शुरू होने की खबर आ रही है।

22 जुलाई से 9 अगस्त तक मानसून सत्र चल सकता है। यह भी संभावना है कि सरकार मानसून सत्र के दौरान 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्रालय 17 जनू तक विभिन्न मंत्रालयों और हितधारकों के साथ अपनी पूर्व-परामर्श बजट बैठकें शुरू करेगा। 

इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ, अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण आदि शामिल हो सकता है। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि 18 वीं लेाकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। 

संसद का विशेष 8 सत्र 24 जून से शुरू होने वाला है, इसमें 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। 

1फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 की घोषणा की। जिसमें पिछले 10 वर्षों के  दौरान सरकार की आर्थिक उपलब्धियों के बारे में बताया था। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User