बदायूं में दो कारों की भिड़ंत, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य समेत चार घायल

Sunday, August 2, 2026 - 15:00
Updated: 10 hours ago
0
बदायूं में दो कारों की भिड़ंत, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य समेत चार घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे के समीप हुए सड़क हादसे में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू समेत चार लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद विधायक, उनके चालक और गनर को घर भेज दिया गया।

हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के निकट हुआ। विधायक आशुतोष मौर्य धार्मिक कार्यक्रम और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बगरैन जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके चालक मुकेश यादव और गनर देव सिंह को मामूली चोटें आईं। वहीं दूसरी कार में सवार जिला सहकारी बैंक आसफपुर के कैशियर अरविंद कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ शिव कुमार मौर्य, धर्मेंद्र कुमार सिंह और राहुल कुमार भी वाहन में मौजूद थे। सभी एक गुरु पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सामान्य कराया।

सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में विधायक, उनके चालक और गनर को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरी कार में सवार अरविंद कुमार मिश्रा घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User