अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें - अग्रवाल

वैश्य युवा इकाई ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Sunday, June 23, 2024 - 14:19
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विकास डागा के जन्मदिन के अवसर पर वैश्य युवा इकाई जिला द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु  वृहद वृक्षारोपण किया गया।

युवा इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन , जिला गुना के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को आमंत्रित किया गया एवं विशेष अतिथि महामंत्री विकास जैन रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अग्रवाल द्वारा कहा गया कि बड़ते तापमान से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है इस हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और आज में भी यह प्रण लेता हूँ कि अपने प्रत्येक जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाऊँगा। उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी दिया कि वृक्षारोपण के फोटो की जगह सोशल मीडिया पर 15 से 30 सेकंड की वीडियो डालें जिससे कि लगे लगाये वृक्षों पर सिर्फ़ हाथ लगाकर किये गये वृक्षारोपण की परंपरा पर विराम लगेगा ।

इस अवसर पर युवा इकाई के संभागीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव मयंक विजयवर्गीय, आयू़श जैन, मधुर जैन आदि युवा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा किया गया ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User