अपनी ही नाबालिग बच्‍ची से हैबानियत के आरोपी पिता को म्‍याना थाना पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार  

Monday, October 28, 2024 - 00:06
Updated: 2 years ago
0
अपनी ही नाबालिग बच्‍ची से हैबानियत के आरोपी पिता को म्‍याना थाना पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार  

गुना (आरएनआई) एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के म्‍याना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे एवं उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत एक नाबालिग बच्‍ची के साथ पिछले पांच माह से दुराचार करने वाले आरोपी पीडत बच्‍ची के ही पिता को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 उल्‍लेखनीय है कि आज 27 अक्‍टूबर को 13 वर्षीय एक नाबालिग बच्‍ची द्वारा अपनी मां के साथ जिले के म्‍याना थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आज से करीब 05 माह पहले उसकी मां का पिता से झगड़ा हो गया था और मां घर छोड़कर चली गई थी। उसी रात उसके पिता द्वारा दारू पीकर उसके साथ जबरदस्‍ती गलत काम किया एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, उसके बाद से ही उसका पिता उसके साथ आये दिन जबरदस्‍ती गलत काम करने लगा एवं कुछ बोलने पर मारपीट करता । अभी कुछ दिन पहले ही मां के बापस घर लौटने पर उसने सारी बात अपनी मां को बताई और आज मां के साथ रिपोर्ट करने थाने आई   हूं । जिस पर से आरोपी पिता के विरूद्ध म्‍याना थाने में अप.क्र. 397/24 धारा 64(1), 64)2)(एम), 64(2)(एफ), 65(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 3, 4, 5(एल), 6, 5(एन) पास्‍को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्‍काल आरोपी पिता की तलाश की गई और रिपोर्ट के चंद घंटों बाद ही अपनी ही नाबालिग बच्‍ची के साथ दुराचार करने वाले हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


  म्‍याना थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक रचना खत्री, प्रधान आरक्षक बादशाह तोमर, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, आरक्षक पवन कुशवाह, आरक्षक सोनू रघुवंशी, आरक्षक रंजीत जाटव एवं महिला आरक्षक रंजीता जाटव की सराहनीय भूमिका रही है।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User