अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कादीपुर के जूनियर हाईस्कूल मैदान पर योगाभ्यास आयोजित
सुलतानपुर (आरएनआई)अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कादीपुर के जूनियर हाईस्कूल मैदान पर योग प्रशिक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास क्रम में अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, योगासन का अभ्यास कराया गया। नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया शारीरिक अस्वस्थता की बीमारी से जूझ रही है।इस ब्यवस्था से निजात मिलने का एक ही उपाय है योगासन।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योगासन दिवस को पूरी दुनिया में आज के दिन लागू करवा कर जहां देश की प्राचीन परम्परा से रुबरु करवाया वहीं भारत को सिरमौर बना दिया।


कादीपुर नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,उपजिलाधिकारी मंजुल मयंक, पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम, तहसीलदार उमेश यादव, नायब तहसीलदार अनिल कुमार सिंह, प्रदीप दूबे, डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय, भैयाराम मौर्य, व्यापार मण्डल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उत्कर्ष मोदनवाल, सभासद सूर्य लाल गुप्ता,अशोक कुमार, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दरगाही निषाद,हरीश सिंह,वरुणकान्त राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)