मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने शासकीय पी.जी. कॉलेज पहुँचकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी की चर्चा। 

May 11, 2024 - 20:56
May 11, 2024 - 20:56
 0  513
मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने शासकीय पी.जी. कॉलेज पहुँचकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिये शासकीय पी.जी. कॉलेज गुना में बनाए गए स्ट्रांग रूम का आज मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा निरीक्षण किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी कॉलेज में भेंट की। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी शासकीय पी.जी. कॉलेज गुना में स्थापित किए गए सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। 

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कौशिक ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, इस पर उन्होंने बताया कि कोई समस्या नहीं है।

 मॉनिटरिंग का कार्य निरंतर सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गुना रवि मालवीय भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0