अटल ज्योति की डीपी से खेत में डाले थे नंगे तार: करंट लगने से चरवाहे की मौत; आरोपी किसान पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Wednesday, July 8, 2026 - 12:29
Updated: 26 days ago
0
अटल ज्योति की डीपी से खेत में डाले थे नंगे तार: करंट लगने से चरवाहे की मौत; आरोपी किसान पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

गुना (आरएनआई) जिले के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अगरपुरा में अटल ज्योति योजना की डीपी से लापरवाही पूर्वक नंगे तार खींचकर खेत में मोटर चलाना एक बुजुर्ग चरवाहे के लिए काल बन गया। करंट की चपेट में आने से चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद मकसूदनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (लापरवाही से मौत) का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार कि बीती 2 जुलाई 2026 को मर्ग क्रमांक 15/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतक गनपत सिंह पुत्र धूरेलाल लोधी की मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिए प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम अगरपुरा निवासी प्रत्यक्षदर्शी और गवाहों रंधीर सिंह लोधी (31), रामलखन लोधी (26), जगदीश लोधी (31), राजाराम लोधी (30) और माखन लोधी (32) के बयान दर्ज किए।

साक्ष्यों और परिजनों के बयानों में यह खुलासा हुआ कि मृतक गनपत लोधी रोजाना की तरह अपनी भैंस और बकरियां चराने पार्वती नदी की तरफ गए थे। जहां करेंट लगने से मौत हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User