सागर अलर्ट: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो अलग-अलग बाघ सक्रिय, वन विभाग ने की पुष्टि
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र में दो अलग-अलग बाघों की मौजूदगी की वन विभाग ने आधिकारिक पुष्टि की है। विभाग ने अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के फोटोग्राफ्स के आधार पर स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में सक्रिय दोनों बाघ अलग-अलग हैं।
वन विभाग के अनुसार, 5 जुलाई को गश्त के दौरान एक वनकर्मी पर बाघ के हमले में वह घायल हो गए थे। वहीं 7 जुलाई की गश्त के दौरान करीब 15 से 18 माह का एक बाघ शावक दिखाई दिया। इससे पहले पटना-मोहली क्षेत्र में भी बाघ की मौजूदगी से जुड़ी एक अलग घटना सामने आई थी।
वन विभाग ने दोनों बाघों की तस्वीरें भी जारी की हैं और लोगों से जंगल क्षेत्र तथा उसके आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि वन्यजीवों और ग्रामीणों दोनों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा स्थिति पर पूरी नजर बनी हुई है।
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हालात पूरी तरह निगरानी में हैं और आवश्यक सुरक्षा उपाय लगातार किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)