अजरौली गांव पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, परिजनों से घटना की जानकारी लेकर जताया दुख
फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अजरौली गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उनके दुख में सम्मिलित होते हुए उन्हें सांत्वना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि इस अप्रत्याशिक घटना का कारण केवल चुनावी रंजिश है जिसमें आरोपी सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण प्राप्त बताया जा रहा है।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में हो रही हत्याएं एवं अन्य अपराध चिंता का विषय है। अपराध रोकने में अक्षम सरकार अपनी तारीफ के थोथे ढिंढोरे पीट रही है जिसका आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता करारा जवाब देने को उत्सुक है। प्रतिनिधि मंडल में मौजूद शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि दुख का विषय यह है कि भाजपाई स्वयं निडरता के साथ कानून अपने हांथ में लेकर अपराध कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है परंतु अब इसका अंत आ चुका है। जनता सब कुछ जान कर बस चुनाव का इंतजार कर रही है। अजरौली पहुंचे कांग्रेसियों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, माधुरी रावत, ओम प्रकाश गिहार, रामनरेश महराज, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, असगर अली, सलीम शेख, धाता नगर अध्यक्ष राकेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शानू खान, वकार मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



