यूपी: अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज... मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी; बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक और विक्षोभ के सक्रिय होने से गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

Friday, April 11, 2025 - 15:17
0
यूपी: अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज... मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी; बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लगभग 50 जिलों  में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा के झोंकों संग ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक और सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा।  बारिश के दौरान चलने वाली झोंकेदार हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 

शुक्रवार को दिन में प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद बादलों की आवाजाही बनी रही। प्रदेश में हुई बारिश और हवाओं की वजह से तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को राहत तो महसूस हुई, लेकिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में होने वाली ओलावृष्टि को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट से किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं उभर आई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User