बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब, कहा ‘खाते हमारी भारत माँ की हो और बजाते पाकिस्तान, फिलिस्तीन, तुर्की की हो’

Tuesday, August 27, 2024 - 13:18
Updated: 2 years ago
0
बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब, कहा ‘खाते हमारी भारत माँ की हो और बजाते पाकिस्तान, फिलिस्तीन, तुर्की की हो’

भोपाल (आरएनआई) बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बयान का समर्थन करते हुए AIMIM चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी को तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ‘खाते तो तुम हमारी भारत माँ का हो। शर्मनाक ये है कि फिर भी तुम पाकिस्तान, फिलिस्तीन और तुर्की की बजाते हो’।

दरअसल, जन्माष्टमी पर चंदेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने रहीम-रसखान का ज़िक्र करते हुए कहा था कि जो वो यहाँ की माटी में अपने आप को जोड़कर चले। उन्होंने कहा कि ‘भारत में रहना होगा तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा। जो यहाँ की खाता है और कहीं और की बजाता है..ये नहीं चलेगा।’ इस बयान के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने उनपर पलटवार करते हुए कहा था कि ‘हम उनके बाप का तो नहीं खाते! हम देश के हैं देश हमारा है, ना वह किसी को घर से दे रहे हैं ना किसी को खिला रहे हैं।’ अब आशीष अग्रवाल ने ओवैसी के इस बयान का जवाब दिया है।

आशीष अग्रवाल ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब

आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘सुनो ओवेसी, भाजपा की मोहन सरकार द्वारा पत्थरबाजों पर की गई कार्यवाही की बौखलाहट तुम्हारी भाषा में समझ आ रही है। और रही बात खाने की तो, खाते तो तुम हमारी मां…भारत मां का हो! शर्मनाक ये है कि फिर भी तुम पाकिस्तान, फिलिस्तीन और तुर्की की बजाते हो। अगर देश तुम्हारा है तो- ‘भारत माता की जय’ क्यों नहीं बोलोगे ? संसद में ‘जय फिलीस्तीन’ के नारे क्यों लगाते हो ? पाकिस्तान से ‘वफादारी’ क्यों निभाते हो ? तुर्की पर कार्यवाही होने पर क्यों बिलबिलाते हो ? गजवा-ए-हिंद की बात कर हिंदुओं को क्यों धमकाते हो ? क्यों कहते हो कि ‘अगर पुलिस को हटा दिया जाए तो देश में ‘हिंदू-मुस्लिम अनुपात’ को बराबर लाने में केवल 15 मिनट लगेंगे’?इसलिए तुम तो माँ का खाते हो और मां के दूध का कर्ज भी नहीं चुकाते हो, पता नहीं क्यों देश में नफरत ही नफरत फैलाते हो !’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User