अंता उपचुनाव 2025 : दोपहर 1 बजे तक 47.77 प्रतिशत मतदान, केन्द्रों पर महिलाओं और बुजुर्गों की उमड़ी भीड़

Tuesday, November 11, 2025 - 14:19
0
अंता उपचुनाव 2025 : दोपहर 1 बजे तक 47.77 प्रतिशत मतदान, केन्द्रों पर महिलाओं और बुजुर्गों की उमड़ी भीड़

बारां (आरएनआई) अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दोपहर एक बजे तक अंता क्षेत्र में 47.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 268 मतदान केन्द्रों पर चल रहे मतदान में महिलाओं और बुजुर्गों की खास भागीदारी देखने को मिल रही है।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, अब भी मतदान में चार घंटे से अधिक का समय शेष है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान प्रतिशत इस बार पिछले चुनाव से अधिक हो सकता है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अंता में कुल 80.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार भी मतदाताओं का उत्साह देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मतदान का नया रिकॉर्ड बन सकता है।

महिलाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी केन्द्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि उन्हें मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस बीच कुछ मतदान केन्द्रों पर तकनीकी दिक्कतों की खबरें भी सामने आईं। बूथ संख्या 209 पर वीवीपैट मशीन खराब हो जाने के कारण मतदान करीब 20 मिनट तक रुका रहा। इसी तरह मांगरोल क्षेत्र के बलूंदा गांव स्थित मतदान केन्द्र संख्या 84 पर 184 वोट पड़ने के बाद मशीन में तकनीकी खराबी आने से मतदान अस्थायी रूप से रुक गया। बाद में नई मशीन मंगवाकर मतदान पुनः शुरू कराया गया।

अंता क्षेत्र के गांव साकली में कुछ मतदाताओं ने मतदान से इंकार कर दिया, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने में जुटे रहे। कुल मिलाकर अंता में मतदान उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है और दोपहर तक मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User