तरनतारन उपचुनाव 2025 : दोपहर डेढ़ बजे तक 37% मतदान, अकाली दल ने सरकार पर धक्केशाही का आरोप

Nov 11, 2025 - 14:47
 0  108
तरनतारन उपचुनाव 2025 : दोपहर डेढ़ बजे तक 37% मतदान, अकाली दल ने सरकार पर धक्केशाही का आरोप

तरनतारन (आरएनआई) तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर 1,92,838 मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके लिए कुल 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

दोपहर डेढ़ बजे तक 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 23.05 था, जिसके बाद मतदाताओं की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गई। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है और शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग हो रही है।

तरनतारन उपचुनाव में मुख्य मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भाजपा के हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच माना जा रहा है। वहीं वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह भी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। क्षेत्र में पंथक वोट इस बार निर्णायक साबित हो सकता है।

इस बीच, चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने कहा कि कई स्थानों पर उनके कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बताया है।

जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिद्दी में स्थापित किया गया है। मतगणना 14 नवंबर को इसी स्थान पर होगी। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.