अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:के आर मैं पांच दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

Tuesday, June 17, 2025 - 18:05
Updated: 1 year ago
0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:के आर मैं पांच दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

मथुरा (आरएनआई) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति दिनांक 17 जून से 21 जून2025 तक पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ के.आर.महाविद्यालय, मथुरा में पतंजलि योग समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ किया । कार्यक्रम का शुभारंभ महिला पतंजलि जिला प्रभारी श्रीमती रूचि द्विवेदी द्वारा मंत्र उच्चारण, योगिंग जॉगिंग, प्राणायाम से किया ।उसके पश्चात प्रोटोकॉल का अभ्यास महिला पतंजलि योग समिति की महामंत्री डॉ. सीमा शर्मा के द्वारा करवाया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से प्रातः महाविद्यालय में उपस्थित होकर योग का लाभ लेने की अपील की । पतंजलि योग समिति के कोषाध्यक्ष श्री गोपाल दीक्षित ने उपस्थित योग साधकों से अपने साथ अधिक से अधिक संख्या में योग साधकों को अपने साथ लाकर योग से लाभ लेने की अपील की । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार कौशिक और डॉ नवीन अग्रवाल ने कहा कि योग से अधिक से अधिक साधक लाभान्वित होंगे । यह योग शिविर दिनांक 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 5 से 7 बजे तक किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में लगाया जा रहा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User