यूपी में फिर बदलेगा मौसम: 48 घंटे में बढ़ेगा कम दबाव का असर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मजबूत हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
रविवार को विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर समेत पूर्वी तराई के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
पश्चिमी यूपी में बारिश कमजोर पड़ने के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव के क्षेत्र का सबसे ज्यादा असर विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के जिलों में देखने को मिल सकता है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं। एक सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
शनिवार को लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 72.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चित्रकूट में 65 मिलीमीटर, प्रयागराज में 61.2 मिलीमीटर, बरेली में 58.6 मिलीमीटर और कानपुर में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)