दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, नोएडा में छाए बादल; गाजियाबाद और फरीदाबाद में झमाझम बारिश

Monday, August 24, 2026 - 12:07
0
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, नोएडा में छाए बादल; गाजियाबाद और फरीदाबाद में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। नोएडा में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में आज बारिश की संभावना बनी हुई है। गाजियाबाद में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि फरीदाबाद में भी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई।

दिल्ली में रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला था। राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, हालांकि इसके बाद बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव कमजोर हो सकता है, लेकिन एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रह सकती है।

मंगलवार से शनिवार तक बारिश की गतिविधियां कम होने और बादलों की आवाजाही घटने का अनुमान है। इस दौरान धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User