अमेरिका-दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास तय समय से पहले खत्म होगा, ट्रंप के फैसले से क्यों बदला प्लान?

Wednesday, August 19, 2026 - 12:52
0
अमेरिका-दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास तय समय से पहले खत्म होगा, ट्रंप के फैसले से क्यों बदला प्लान?

सियोल। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ (यूएफएस) तय समय से पहले खत्म किया जाएगा। दोनों देशों की सेनाओं ने अभ्यास को शुक्रवार तक समाप्त करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही अभ्यास के तहत होने वाले मैदानी प्रशिक्षण को भी कम किए जाने की तैयारी है।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि यूएफएस अभ्यास 17 से 27 अगस्त तक प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे करीब आधी अवधि में ही समाप्त कर दिया जाएगा। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इसकी पुष्टि की है।

अभ्यास के मैदानी प्रशिक्षण वाले हिस्से को भी सीमित किए जाने पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके तौर-तरीकों और पूरी योजना को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास का आकार कम करने की बात कही थी। इसके बाद अभ्यास की अवधि और प्रशिक्षण में बदलाव को ट्रंप प्रशासन की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, अभ्यास में कटौती के बावजूद उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास का विरोध जारी रखा है। प्योंगयांग लंबे समय से इन संयुक्त अभ्यासों को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बताता रहा है और अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया पर क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ाने का आरोप लगाता है।

दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के मुताबिक, दोनों देश यूएफएस अभ्यास के मूल उद्देश्यों को हासिल करने और मजबूत संयुक्त रक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी आवश्यक कदमों पर चर्चा करेंगे और उन्हें लागू करेंगे।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया का यह सैन्य अभ्यास हर साल होने वाली प्रमुख संयुक्त सैन्य गतिविधियों में शामिल है। ऐसे में इसके तय समय से पहले समाप्त होने के फैसले को उत्तर कोरिया के साथ क्षेत्रीय तनाव और अमेरिका की बदलती सैन्य रणनीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User