यूपी: वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में धुएं का अलार्म बजा, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Thursday, September 3, 2026 - 12:39
0
यूपी: वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में धुएं का अलार्म बजा, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1253 में गुरुवार सुबह उड़ान के दौरान कार्गो कंपार्टमेंट से जुड़ा स्मोक इंडिकेशन अलार्म बजने के बाद हड़कंप मच गया। खतरे की चेतावनी मिलते ही पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला लिया।

विमान ने सुबह करीब 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के उतरते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, अग्निशमन दल और तकनीकी विशेषज्ञों ने मोर्चा संभाल लिया। विमान को तुरंत स्टैंड पर पार्क कराया गया और करीब 9:02 बजे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया गया कि विमान में कुल 155 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। लैंडिंग के बाद इंजीनियरों और सुरक्षा टीमों ने विमान का गहन निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में विमान के भीतर धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला।

अलार्म किस वजह से सक्रिय हुआ, इसकी तकनीकी जांच की जा रही है। फिलहाल इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User