दिल्ली एयरपोर्ट पर 68.53 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद, दो यात्री हिरासत में; आयकर विभाग को सौंपे
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने दो यात्रियों के सामान से 68 लाख 53 हजार 500 रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है। दोनों यात्री गुवाहाटी और अगरतला की यात्रा पर जाने वाले थे। नकदी बरामद होने के बाद दोनों यात्रियों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
सीआईएसएफ के मुताबिक, 20 अगस्त को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे विस्तृत जांच के लिए रोका गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, जिसमें उसके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री की पहचान हुई।
दोनों यात्रियों के सामान की गहन तलाशी लेने पर कुल 68.53 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। सीआईएसएफ ने नकदी के साथ संबंधित सामान और यात्रा दस्तावेज भी आयकर विभाग को सौंप दिए।
अधिकारियों के अनुसार, मामले में नकदी के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)