सिंध नदी डैम के कटाव का होगा तकनीकी समाधान, कलेक्टर ने दिए एक्सटेंशन के निर्देश

Friday, August 21, 2026 - 18:11
Updated: 1 day ago
0
सिंध नदी डैम के कटाव का होगा तकनीकी समाधान, कलेक्टर ने दिए एक्सटेंशन के निर्देश

गुना। आरोन के ग्राम बरोद स्थित सिंध नदी डैम का कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने डैम साइट पर कटाव की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने तकनीकी टीम को मौके पर कटाव का परीक्षण कर आवश्यक एक्सटेंशन कार्य कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पंचायत विभाग को वीबी-जीरामजी योजना के तहत डैम का एक्सटेंशन कर उसे व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से विकसित करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम बरोद के पंचायत भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएं, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि आधार कार्ड में उम्र कम दर्ज होने जैसी समस्याओं का समन्वय के साथ निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

उन्होंने पंचायत अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से परंपरागत खेती के साथ बागवानी एवं अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User