सुलतानपुर के कादीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर जिला सुरक्षा संगठन की बैठक, पुलिस के साथ मिलकर शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर
सुलतानपुर जनपद का अग्रणी सामाजिक संगठन जिला सुरक्षा संगठन की कादीपुर तहसील ईकाई की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर स्थानीय कोतवाली परिसर में बैठक आयोजित की गयी।

कादीपुर तहसील संयोजक श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने जिला सुरक्षा संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए इस संगठन का निर्माण तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने किया था।आज यह संगठन जिले सामाजिक सौहार्द को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ शासन प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का कार्य करता है।यह संगठन समय समय पर जैसे दुर्गा पूजा,ईद, मोहर्रम, दिपावली,धोपाप में गंगा दशहरा जैसे भीड़ भाड़ में आमजन की हर सुविधा के लिए कार्य करता है। संगठन के अध्यक्ष डॉ समीर पाण्डेय ने कहा कि हमारे सभी सहयोगी दुर्गा पूजा महोत्सव में शांति सुरक्षा, सामाजिक समरसता को लेकर कादीपुर में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। संगठन के संरक्षक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि हमसब मिलकर पुलिस प्रशासन के साथ आमजनता की हर ब्यवस्था सुनिश्चित कर कानून ब्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम, प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तरुण पटेल सुरक्षा संगठन के संरक्षक डॉ संजीव कुमार पाण्डेय, रामविनय सिंह,अब्दुल हक,विजय गिरी, डॉ जीतेन्द्र उपाध्याय संदीप अग्रहरि, अरविन्द पाण्डेय, वेदप्रकाश पाठक, कमलेश तिवारी, ठाकुर प्रसाद, जीतेन्द्र पाल, तहसीलदार सिंह
सहित सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)