बरखेड़ा हाट विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े गांवों में बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Wednesday, September 2, 2026 - 17:18
Updated: 2 days ago
0
बरखेड़ा हाट विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े गांवों में बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा हाट विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा अब प्रशासन तक पहुंच गया है। ब्लॉक कांग्रेस गुना ग्रामीण की ओर से अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) आरोन को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बरखेड़ा हाट विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े कई गांवों में पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। विशेष रूप से ग्राम पंचायत सगाबरखेड़ा के ग्राम फतेहपुर, महुआ वारी की बंजारा बस्ती एवं भील बस्ती सहित प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त एवं नियमित बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। एवं ग्राम सगाबरखेड़ा मै 4 डीपी है लेकिन पूरा गांव एक डीपी से लाइट जला है बाकी की 3 डीपी का क्या तो 3 डीपी की जाँच की जाए ज्ञापन के अनुसार कई जगह महज करीब दो घंटे बिजली उपलब्ध हो पा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिजली की अनियमितता का असर ग्रामीणों के दैनिक जीवन के साथ-साथ किसानों की सिंचाई और अन्य जरूरी कामों पर भी पड़ रहा है। ज्ञापन में बारखेड़ा हाट में स्थापित चार डीपी की तकनीकी जांच कराने और आवश्यकता के अनुसार उन्हें शीघ्र चालू कराने की मांग की गई है।

इसके अलावा क्षेत्र में खराब एवं जले हुए ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने, बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा विद्युत वितरण व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई है।

ज्ञापन में संबंधित विभाग को 7 दिवस के भीतर समस्याओं का निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है। यदि 7 दिवस के अंदर लाइट सही नहीं तो बरखेड़ा हाट मै 7 दिन बाद विशाल धरना प्रदर्शन ओर चक्काजाम किया जाएगा कांग्रेस ने कहा कि ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को देखते हुए विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User